Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Update: झारखंड की महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। हाल ही में 16वीं किस्त जारी होने के बाद अब मंईयां सम्मान योजना की 17वीं और 18वीं किस्त को लेकर नई अपडेट आ गई है। राज्य सरकार की ओर से जानकारी मिली है कि दिसंबर और जनवरी महीने की बकाया राशि अब एक साथ लाभार्थियों के खातों में भेजी जाएगी।
खास बात यह है कि महिलाओं को कुल ₹5000 की राशि अगले 24 घंटे के भीतर मिलना शुरू हो जाएगी और 25 फरवरी तक सभी पात्र महिलाओं के खाते में पैसा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है ताकि वे अपने परिवार की जरूरतों को बिना किसी परेशानी के पूरा कर सकें। अगर आप भी इस योजना से जुड़ी हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
17वीं-18वीं किस्त के ₹5000 अगले 24 घंटे में मिलेंगे
मंईयां सम्मान योजना के तहत झारखंड सरकार लगातार महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 16वीं किस्त के सफल वितरण के बाद अब सरकार ने 17वीं और 18वीं किस्त की राशि जारी करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। बताया जा रहा है कि दिसंबर और जनवरी महीने की किस्त को एक साथ मिलाकर ₹5000 सीधे महिलाओं के बैंक खातों में DBT के माध्यम से ट्रांसफर किए जाएंगे।
जिन महिलाओं की पिछली किस्त किसी कारणवश रुकी थी, उन्हें भी इस बार एकमुश्त भुगतान का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि 25 फरवरी तक लगभग 51 लाख महिलाओं को यह राशि मिल जाए। भुगतान शुरू होते ही बैंक खाते से जुड़े मोबाइल नंबर पर SMS के जरिए सूचना भी मिलेगी।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Update Overview
| आर्टिकल का नाम | Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Update |
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना |
| संबंधित किस्त | 17वीं और 18वीं किस्त |
| कुल राशि | ₹5000 (दोनों किस्त मिलाकर) |
| भुगतान समय | अगले 24 घंटे में शुरू |
| अंतिम तिथि | 25 फरवरी तक |
| लाभार्थी संख्या | लगभग 51 लाख महिलाएं |
| भुगतान माध्यम | DBT (Direct Benefit Transfer) |
| राज्य | झारखंड |
| आधिकारिक पोर्टल | mmmsy.jharkhand.gov.in |
51 लाख महिलाओं को मिलेगा लाभ
इस बार राज्य की करीब 51 लाख महिलाओं को योजना का लाभ मिलने जा रहा है। सरकार ने सभी पात्र लाभार्थियों की सूची को सत्यापित कर लिया है और बैंक खातों की जांच भी पूरी कर ली गई है। जिन महिलाओं का खाता आधार और NPCI से लिंक है, उनके खाते में सीधे राशि भेजी जाएगी। सरकार का प्रयास है कि सभी पात्र महिलाओं तक समय पर सहायता पहुंचे।
महिलाओं को मिलेंगे ₹5000 का लाभ
मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त की राशि को एक साथ जारी किया जा रहा है। प्रत्येक किस्त ₹2500 की है, यानी महिलाओं को कुल ₹5000 सीधे बैंक खाते में मिलेंगे। इससे उन्हें घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी। जिन महिलाओं की पिछली राशि अटकी हुई थी, उन्हें भी इस भुगतान में राहत मिलेगी।
मंईयां सम्मान योजना 17वीं-18वीं किस्त के लिए पात्रता
- लाभार्थी महिला झारखंड राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसका नाम योजना की पात्र सूची में दर्ज होना जरूरी है।
- महिला की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, तभी योजना का लाभ दिया जाएगा।
- परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए, अन्यथा आवेदन अमान्य माना जाएगा।
- परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए और न ही आयकर दाता होना चाहिए।
- महिला या उसके परिवार के नाम पर चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) दर्ज नहीं होना चाहिए।
- महिला के नाम पर सक्रिय बैंक खाता होना आवश्यक है, जिसमें DBT सुविधा चालू होनी चाहिए।
- बैंक खाता आधार से लिंक होना चाहिए और NPCI मैपिंग पूरी तरह सक्रिय होनी चाहिए, ताकि राशि सीधे खाते में ट्रांसफर हो सके।
Maiya Samman Yojana 17th 18th Installment Status Check कैसे करें?
- सबसे पहले मंईयां सम्मान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब होमपेज पर “Login” विकल्प को चुनना है और आगे बढ़ना है।
- अब अपना आवेदन क्रमांक या आधार नंबर दर्ज करना है और पासवर्ड डालना है।
- लॉगिन करने के बाद “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प को चुनना है।
- नया पेज खुलने पर मोबाइल नंबर दर्ज करना है और OTP प्राप्त करना है।
- अब मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करना है और सत्यापन पूरा करना है।
- इसके बाद स्क्रीन पर 17वीं-18वीं किस्त की स्थिति और भुगतान से जुड़ी पूरी जानकारी देखनी है।
Note :- इसके अलावा जैसे ही मंईयां सम्मान योजना की 17वीं और 18वीं किस्त की राशि आपके खाते में जमा होगी, बैंक से लिंक मोबाइल नंबर पर SMS की सूचना मिलेगी। यदि किसी कारणवश SMS प्राप्त नहीं होता है तो पासबुक अपडेट कराना है या नजदीकी CSC केंद्र पर जाकर जानकारी लेना है। नेट बैंकिंग, फोनपे, गूगल पे या अन्य डिजिटल माध्यम से भी बैलेंस चेक करना है। सभी लाभार्थियों को सलाह दी जाती है कि बैंक खाता और आधार लिंक की स्थिति पहले से सही रखना है ताकि भुगतान में किसी प्रकार की देरी न हो।